हिमाचल के मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 20 सितंबर तक बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक 18 सितंबर को मैदानी और अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राजधानी शिमला में शनिवार को दिन भर आसमान पर बादल छाए रहे।
प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान शिमला 16.9, सुंदरनगर 22.0, भुंतर 19.8, कल्पा 11.6, धर्मशाला 20.0, ऊना 25.0, नाहन 17.5, केलांग 10.0, पालमपुर 18.0, सोलन 20.2, मनाली 13.6, कांगड़ा 21.1, मंडी 21.0, बिलासपुर 24.0, हमीरपुर 23.9, चंबा 19.7, डलहौजी 15.7 और कुफरी 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, शिमला में अधिकतम तापमान 23.6, सुंदरनगर 31.7, भुंतर 32.4, कल्पा 24.8, धर्मशाला 26.6, ऊना 36.0, नाहन 27.2, सोलन 29.2, कांगड़ा 31.2, बिलासपुर 32.0, हमीरपुर 31.7, चंबा 30.4, डलहौजी 20.0 और केलांग 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।