फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए मोटर व्हीकल एक्ट में ढिलाई न बरते केंद्र सरकार : शांता

Sat, 14 Sep 2019 05:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

केंद्र सरकार के नए मोटर व्हीकल एक्ट की वरिष्ठ भाजपा नेता शांता कुमार तारीफ की है। हैरानी जताई है कि देश में 70 साल की आजादी के बाद भी कई लोग और कई राज्य इसे अपनाने के लिए तैयार नहीं हैं। कुछ राज्य सरकारों ने तो इस कानून को लागू ही नहीं किया या जुर्माने की राशि आधा कर दी।

विज्ञापन


दुनिया के खुशहाल कई देश नियमों को खुशी से अपनाते हैं तो भारत के लोग नियम तोड़कर प्रसन्न होते हैं। उन्होंने उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से कहा है कि वह इस कानून में कोई ढिलाई न बरतें। शांता ने कहा कि केंद्र सरकार ने काफी सोच विचार के बाद देश में सड़क दुर्घटनाएं रोकने को एक नया कानून बनाया है। लोकसभा में सभी दलों ने इस कानून का समर्थन किया था।

अब उसे लागू करते ही पूरे देश में विरोध के स्वर उठने लगे हैं। यह देखकर हैरानी हुई है कि कुछ लोग जुर्माने की राशि को सुनकर आगबबूला हो रहे हैं। कहा कि बड़ी हैरानी तो इस बात की है कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वाला कह रहा है कि वह शराब नहीं छोड़ सकता और जुर्माना होने पर उसका जुर्माना कम कर दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें