फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में दूसरे दिन भी झमाझम बारिश, पांच डिग्री तक लुढ़का पारा

Wed, 25 May 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
राजधानी शिमला समेत प्रदेश के अधिकतर स्‍थानों पर लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी झमाझम बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल में बीते दो दिन से जारी बारिश और तूफान से अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तक गिरवाट दर्ज हुई है। मंगलवार सुबह शिमला समेत प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार से तीन दिन तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन


28 मई को दोबारा पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ेगा। मंगलवार को ऊना में सबसे अधिक 33 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। शिमला में अधिकतम तापमान 24, नाहन में 30, सुंदरनगर में 30.4, भुंतर में 25, धर्मशाला में 27.4, सोलन में 27, कल्पा में 19.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

जिला चंबा में बारिश के कारण कोहल्ड़ी गांव में एक मकान की छत उड़ गई जबकि अन्य इलाकों में बारिश की वजह से लोगों की चहल-पहल थमी रही। पिछले हफ्ते तक चंबा का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया था। मंगलवार को बारिश के बाद दिन में तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई जिलों में ओलावृष्टि से नुकसान

कुल्लू में सोमवार रात और मंगलवार को बारिश के साथ ओलावृष्टि से कृषि-बागवानी पर बुरा असर पड़ा है। - फोटो : अमर उजाला
जिला कुल्लू में सोमवार रात और मंगलवार को बारिश के साथ ओलावृष्टि से कृषि-बागवानी पर बुरा असर पड़ा है। जिला कुल्लू के बंजार उपमंडल में ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। जिला कुल्लू की गड़सा, मणिकर्ण, ऊझी, खराहल घाटी में भी नुकसान हुआ है। जिला कुल्लू की बंजार घाटी की तीन पंचायतों में जमकर ओलावृष्टि हुई है।

जिससे फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। जिला हमीरपुर में मंगलवार को सुबह के समय मौसम साफ रहा। हालांकि दोपहर दो बजे करीब दस मिनट तक जिले में भारी बारिश हुई। इससे सड़क के किनारे बनी निकासी नालियां पानी से लबालब भर गईं। वहीं ठंडी फुहारों के बाद तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई।

जिले के टौणीदेवी ब्लाक समेत अन्य इलाकों में बिजली आपूर्ति गुल रही। ऊना के चिंतपूर्णी में बारिश की वजह से एक ट्रांसफार्मर पर दीवार गिर गई। इसके चलते कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही।

कृषि मंत्री ने नुकसान पर तलब की रिपोर्ट
कृषि मंत्री सुजान सिंह पठानिया ने प्रदेश में हो रही बारिश और तूफान से हुए नुकसान को लेकर कृषि विभाग से रिपोर्ट तलब की है। मंत्री सुजान सिंह पठानिया ने बताया कि सब्जियों को अधिक नुकसान पहुंचने की सूचना है। सभी जिलों से रिपोर्ट आने के बाद आगामी फैसला लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें