फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'प्रदेश का विकास देखना है तो अपना चश्मा बदलें धूमल'

Wed, 25 May 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, परवाणू (सोलन)
विज्ञापन
सीएम सोलन के परवाणू में ग्रेन मार्केट में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पूर्व सीएम और प्रतिपक्ष नेता प्रो प्रेम कुमार धूमल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें यदि प्रदेश का विकास देखना है तो अपना चश्मा बदल लें। क्योंकि जिस राजनैतिक चश्मे को लगाकर वह विकास न होने की बात कह रहे हैं, उससे उनकी राजनैतिक नासमझी ही सामने आ रही है।
विज्ञापन


विपक्ष की राजनीति समझ से परे है। शांता कुमार भी मुख्यमंत्री रहे हैं। परंतु उन्होंने शालीनता के साथ अपनी सरकार चलाई, जिसकी लोग आज भी सराहना करते है। सीएम सोलन के परवाणू में ग्रेन मार्केट में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अपने नेताओं की नासमझी और अनैतिक व्यवहार की वजह से भाजपा नैतिक पतन की कगार पर पहुंच गई है।

भाजपा नेताओं के लिए सत्ता में रहने का मतलब ही बस अन्य दलों की राज्य सरकारों को गिराना व कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर झूठे व गलत केस चलाना ही रह गया है। धूमल दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और दोनों ही बार उन्होंने मुझ पर झूठे मामले दर्ज करवाए, लेकिन सभी मामलों में वे बाइज्जत बरी हुए हैं।
विज्ञापन


अब केंद्र सरकार का सहारा लेकर भाजपा नेता  एक ही मामले में ना केवल इनकम टैक्स बल्कि सीबीआई व इडी के जरिए भी फसाने का प्रयास कर रहें। उन्हें न्यायपालिका पर विश्वास है। यह मामले भी महज झूठ का पुलिंदा जिसके चलते इस बार भी वे बरी हो जाएंगे।
विज्ञापन

हिमाचल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टमेंट की होगी स्थापना

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि राज्य में नए निवेशों की शीघ्र स्वीकृतियां सुनिश्चित करने के लिए हिमाचल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टमेंट की स्थापना की जा रही है। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि राज्य में नए निवेशों की शीघ्र स्वीकृतियां सुनिश्चित करने के लिए हिमाचल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टमेंट की स्थापना की जा रही है, जिससे  राज्य में अधिक से अधिक व्यावसायिक घराने निवेश करें। साथ ही यहां के युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो।

हिमाचल ने उद्यमियों के लिए अधिक रास्ते खोले हैं और एक दिन आएगा जब हम हिमाचल ब्रांड के नाम से तथा अंतरराष्ट्रीय बाजार में हिमाचली उत्पादों को देखेंगे। वह कसौली विधानसभा के दो दिवसीय दौरे के दौरान परवाणू में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर योजना बोर्ड के अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर, श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह, खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश चौहान, मार्केटिंग बोर्ड जिला सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, महिला आयोग की अध्यक्ष जैनब चंदेल, पूर्व विधायक कृष्णा मोहिनी आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें