फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट्टे के साथ दो महिलाओं समेत तीन लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर की स्मार्ट पुलिस नेे हेरोइन (चिट्टे) के साथ दो महिलाओं समेत तीन लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने बुधवार को ओल्ड बस स्टैंड के इलाके से करीब 0.69 ग्राम चिट्टा और एक लाख 94 हजार 350 रुपये बरामद किए। इनकी पहचान अजित सिंह पुत्र मिसरी राम, सुमन पत्नी अजित सिंह और पार्वती देवी के रूप में हुई है। इनमें अजित और सुमन पति-पत्नी है और डाउनडेल में रहते हैं। पुलिस के मुताबिक मुखबिरों से सूचना मिली थी कि डाउनडेल इलाके में चिट्टे का कारोबार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक यह पैसा इन्होंने चिट्टे को बेचकर कमाए थे। इससे पहले भी इस इलाके में चिट्टे के कई मामले पुलिस पकड़ चुकी है। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। नशा तस्करी की सूचना देने वाले का पुलिस नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें