बर्फबारी से पहले तीन बसों सहित 80 वाहन रोहतांग के आरपार हुए। दोपहर बाद बर्फबारी और खराब मौसम के कारण वाहनों को नहीं भेजा गया। शिमला शहर में भी सुबह के समय मौसम खराब रहा। सुबह 11 बजे तक शहर में बारिश होने का दौर जारी रहा। दोपहर बाद शहर में मौसम साफ हुआ। सोमवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
सोमवार को शिमला में अधिकतम तापमान 22.1, ऊना में 34.3, नाहन में 30.0, सोलन-हमीरपुर में 26.0, कांगड़ा में 29.5, बिलासपुर में 29.8, चंबा में 20.8, धर्मशाला में 26.6, सुंदरनगर में 26.5, भुंतर में 21.8, कल्पा में 19.2, केलांग में 13.2 और डलहौजी में 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।