प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह राजधानी शिमला में जमकर बादल बरसे। सुबह छह बजे से लेकर आठ बजे तक शहर में झमाझम बारिश हुई। दिन के समय हालांकि मौसम साफ रहा लेकिन शाम को धुंध छा गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 16 सितंबर तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है।
उधर, मंडी के नेरचौक क्षेत्र के कई घरों में शुक्रवार रात को हुई बारिश से जलभराव हो गया। लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.3, शिमला में 22.1, धर्मशाला में 29.4, नाहन में 29.5, सोलन में 29.7, कांगड़ा में 30.2, मनाली में 25, भुंतर में 31.2, सुंदरनगर में 28.2, कल्पा में 24, मंडी में 30.4, हमीरपुर में 32.3, बिलासपुर में 32.7 और चंबा में 31.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।