फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश : चंबा के मंगली नाले में फंसे 195 विद्यार्थी व शिक्षक, कड़ी मशक्कत के बाद निकाले

Wed, 28 Jun 2023 10:41 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/सलूणी

सार

बुधवार और वीरवार को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 1 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
चंबा के मंगली नाले में उफान थोड़ा कम होने के बाद उसे पार करते विद्यार्थी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर मंगलवार को भी जारी रहा। प्रदेश के नदी-नाले उफान पर हैं। जिला चंबा के सलूणी में मंगली नाले का जलस्तर बढ़ने से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मंगली के 195 विद्यार्थी और शिक्षक फंस गए। नाले का उफान थोड़ा कम होने पर करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत कर शिक्षकों और ग्रामीणों ने विद्यार्थियों को दूसरे छोर तक पहुंचाया। बीते वर्ष बरसात में यह पुलिया बह गई थी। प्रशासन आज तक इसका निर्माण नहीं करवा पाया।

विज्ञापन


मंगलवार को ऑरेंज अलर्ट के बीच राजधानी शिमला समेत कई जिलों में बादल झमाझम बरसे। जगह-जगह भूस्खलन से प्रदेश में 275 सड़कें बंद हो गईं। 1,033 पेयजल, 227 सिंचाई परियोजनाएं और 106 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हो गए। लोक निर्माण विभाग ने फील्ड कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। बुधवार और वीरवार को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 1 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान है।



ब्यास समेत जिला कुल्लू और लाहौल घाटी के नदी-नाले उफान पर हैं। उदयपुर उपमंडल के तहत दरेड़ नाले में बाढ़ आ गई, जिससे संसारीनाला-किलाड़-तिंदी-तांदी सड़क बंद हो गई। प्रशासन ने पर्यटकों व ट्रैकरों को संवेदनशील इलाकों में न जाने की हिदायत दी है। सिरमौर जिले में बारिश के बीच नौहराधार और संगड़ाह क्षेत्र में तीन कच्चे मकान गिर गए। 
विज्ञापन


बारिश मिलीमीटर में
धौलाकुआं     81
शिमला    47
डलहौजी    47
नाहन    42
मशोबरा    46
बरठीं    29  
पांवटा    23

पहाड़ी से कार पर गिरा मलबा, चार लोग घायल 
चंबा-तीसा मार्ग पर मधुवाड़ के पास एक चलती कार पर पहाड़ी से मलबा गिरने से कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। इससे कार में सवार चालक समेत चार लोग घायल हो गए। उन्हें चंबा मेडिकल कॉलेज में दाखिल किया गया।

पांच पक्के समेत 34 घरों को नुकसान : प्रदेश में बीते चार दिनों में पांच पक्के समेत 34 घरों को नुकसान हुआ है। 312 पशुओं की मृत्यु हुई है। अब तक 164.24 करोड़ का नुकसान होने का अनुमान है। 24 जून को मानसून ने दस्तक दी है। तब से बारिश और हादसों से प्रदेश में 15 लोगों की मौत और 15 लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें