फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बारिश ने खोली पोल, घरों और दुकानों में घुसा पानी

विज्ञापन
शिमला शहर में नालियां बंद होने से भर गया पानी।
विज्ञापन
शहर में दोपहर के समय डेढ़ घंटे तक झमाझम बरसे बादल, निकासी व्यवस्था की खुली पोल
विज्ञापन

न्यू शिमला में घरों और मिडल बाजार की दुकानों में भरा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में सोमवार दोपहर करीब डेढ़ घंटे तक हुई भारी बारिश से शहर की निकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। शहर में जगह-जगह नालों का मलबा और पानी घरों में घुस गया। इससे काफी नुकसान हुआ है। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

शहर के न्यू शिमला वार्ड के सेक्टर तीन में नाले का मलबा और पानी रिहायशी मकानों में घुस गया। पार्षद निशा ठाकुर के अनुसार जेसीबी स्कूल के पास नाले का पानी कई घरों में घुस गया। कई जगह नाले का मलबा लोगों के आंगन तक में जमा हो गया है। कहा कि नालों की निकासी सही न होने के कारण काफी नुकसान हुआ है। शहर के मिडल बाजार में भी कई दुकानों में बारिश का पानी घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारी विपुल वालिया ने कहा कि पानी की सही निकासी न होने से दुकानों में पानी भर रहा है। कनलोग में भी श्मशानघाट के पास नाले में भारी मलबा आने से लोगों में हड़कंप मच गया। पूर्व डिप्टी मेयर राकेश शर्मा ने कहा कि नाले की सफाई न होने से इसका मलबा जगह-जगह फैल गया है। शहर के कई अन्य वार्डाें में भी नाले बंद होने से मलबा और कचरा सड़क पर फैल गया। छोटा शिमला बाजार में भी बारिश का पानी सड़कों पर बहने लगा। इससे काफी नुकसान पहुंचा है।

शिमला शहर में नालियां बंद होने से भर गया पानी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें