हिमाचल में मौसम फिर बिगड़ने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में आने वाले जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने का पूर्वानुमान है। उधर, मैदानी जिलों में 23 मार्च तक मौसम साफ रहेगा।
इस दौरान धूप खिलने से अधिकतम तापमान चढ़ने की संभावना है। वहीं, 21 मार्च सात जिलों में गरज से साथ अंधड़ की चेतावनी जारी की है। विभाग ने बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। विभाग के अनुसार 22 मार्च तक शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है।
अधिकतम तापमान
अधिकतम तापमान 27.2, कांगड़ा में 25.3, सुंदरनगर 25.4, भुंतर में 25.1, चंबा में 23.8, हमीरपुर में 23.7, नाहन में 23.0, सोलन 22.2, बिलासपुर में 24.0, धर्मशाला में 18.4, शिमला में 17.8, कल्पा में 13.7, डलहौजी में 10.7 और केलांग में 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।