फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में इस दिन से फिर बारिश-बर्फबारी, 76 सड़कें अभी भी बंद

Fri, 24 Jan 2020 06:55 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
लाहौल में सड़कों की बहाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को हिमाचल में मौसम साफ रहेगा। मैदानी इलाकों में 27 जनवरी तक धूप खिली रहेगी, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज से 30 जनवरी तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 28 और 29 जनवरी को प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। उधर, शुक्रवार को राजधानी शिमला में दिनभर मौसम साफ रहा और धूप खिली रही।

विज्ञापन


शहर के मालरोड और रिज मैदान में पर्यटकों की भीड़ लगी रही। प्रदेश के अन्य शहरों में भी मौसम शुष्क रहा और लोगों को ठंड से राहत मिली। दूसरी ओर, हाल ही में हुई बर्फबारी के बाद प्रदेश में एक एनएच समेत 76 सड़कें बंद हैं। एनएच 305 के साथ कुल्लू जिले में करीब एक दर्जन मार्ग बंद हैं। केलांग, भुंतर, मनाली और कुफरी का न्यूनतम तापमान माइनस से नीचे है। 

जनवरी के तीन हफ्तों तक कुल्लू में भारी बर्फबारी के बाद जनजीवन अस्त-व्यस्त है। अब मौसम खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। शुक्रवार तक जिले में 60 से अधिक सड़कें और करीब 80 बिजली ट्रांसफार्मर बहाल कर दिए हैं। औट-बंजार-सैंज हाइवे 305 सोझा तक खोल दिया है। किसान-बागवानों ने भी खेतों का रुख कर दिया है। मौसम खुलने के बाद कुल्लू और लाहौल में हिमखंड गिरने का खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

प्रदेश के प्रमुख शहरों में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान केलांग -15.0, कल्पा -5.2, मनाली -3.6, भुंतर 0.4, कुफरी -1.8, शिमला 4.5, धर्मशाला 3.6, ऊना 2.2, नाहन 8.7, पालमपुर 1.5, सोलन 1.8, कांगड़ा 2.8, मंडी 5.0, बिलासपुर 3.0, हमीरपुर 2.8, चंबा 1.6 और डलहौजी 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, अधिकतम तापमान केलांग -4.8, शिमला 14.0, सुंदरनगर 22.9, भुंतर 19.5, कल्पा 0.2, धर्मशाला 11.2, ऊना 22.7, नाहन 19.0, सोलन 23.0, कांगड़ा 20.8, बिलासपुर 20.0, हमीरपुर 20.1, चंबा 19.2 और डलहौजी 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें