फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक का दिसंबर में सर्वे करेगी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्रों के ध्यानार्थ .........................
विज्ञापन

चंडीगढ़ और पंजाब के लिए जरूरी
.....................................................
रेलवे ट्रैक पर किए जा रहे बदलावों का जायजा लेकर टीम तैयार करेगी रिपोर्ट
नियमों के अनुरूप मरम्मत नहीं होने वाले स्थानों पर फिर से करवाए जाएंगे जरूरी बदलाव
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। कालका-शिमला विश्व धरोहर रेलवे ट्रैक पर हो रहे मरम्मत कार्यों का जायजा लेने के लिए दिसंबर में हेरिटेज टीम सर्वे करेगी। इस दौरान टीम ट्रैक पर किए जा रहे बदलावों का जायजा लेगी और यह पता लगाएगी कि रेलवे की ओर से करवाए जा रहे कार्य निर्धारित हेरिटेज नियमों के अनुरूप हैं या नहीं। सर्वे के बाद टीम विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी। इसमें नियमों के विपरीत किए गए कार्यों और सुधार की आवश्यकता वाले स्थानों का उल्लेख किया जाएगा। टकसाल के पास बरसात के कारण क्षतिग्रस्त पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण करेगी और ट्रैक पर नए कार्यों को लेकर सर्वे भी करेगी।
इससे पहले हेरिटेज टीम ने वर्ष 2024 में कालका-शिमला रेललाइन का दौरा किया था। इस दौरान सोलन के चंबाघाट में लगाए रेलवे फाटक, कोटी में ट्रैक पर बनाई गई पुलिया और समरहिल में बनाए गए ब्रिज के हैरिटेज स्वरूप में खामियां निकाली गई थीं। इसके बाद इनमें हैरिटेज नियमों के अनुरूप बदलाव किया गया था। दिसंबर में प्रस्तावित सर्वे के दौरान हेरिटेज टीम विशेष रूप से उन स्थानों का निरीक्षण करेगी जहां ट्रैक पर मरम्मत या अन्य बदलाव किए गए हैं। टीम यह देखेगी कि कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों और हेरिटेज संरक्षण के नियमों के अनुसार हुए हैं या नहीं। जिन स्थानों पर नियमों के अनुरूप काम नहीं किया गया होगा, वहां दोबारा बदलाव करवाने की जरूरत पड़ सकती है।
विज्ञापन

सर्वे का मुख्य उद्देश्य कालका-शिमला रेलवे की ऐतिहासिक पहचान और विरासत को संरक्षित रखना है। इसके लिए ट्रैक के आसपास किए गए बदलावों, मरम्मत कार्यों और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया जाएगा। टीम की ओर से तैयार की जाने वाली रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा सकते हैं।
विज्ञापन

-
इनसेट
कालका-शिमला रेललाइन काे 2008 में मिला था विश्व धरोहर का दर्जा
कालका-शिमला रेललाइन को यूनेस्को ने वर्ष 2008 में विश्व धरोहर का दर्जा दिया था। इसके बाद से इस ऐतिहासिक रेलमार्ग के मूल स्वरूप को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। ट्रैक पर समय-समय पर मरम्मत, रखरखाव और अन्य जरूरी कार्य किए जाते हैं। हालांकि, इन कार्यों के दौरान विश्व धरोहर से जुड़े निर्धारित मानकों का पालन करना भी जरूरी होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें