फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Railline: दो महीने में चंडीगढ़ से हिमाचल के बद्दी तक बिछने लगेगी रेललाइन, बांउड्री लगाने का काम शुरू

Wed, 22 Jun 2022 11:47 AM IST
Krishan Singh ओमपाल सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)

सार

 रेलवे बोर्ड ने बीबीएन क्षेत्र में रेल लाइन के लिए अधिग्रहीत की गई जमीन पर बाउंड्री लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। जमीन की निशानदेही के बाद उसके चारों और बुर्जियां लगाने का काम चल रहा है। एक से डेढ़ माह में यह काम पूरा हो जाएगा। 
विज्ञापन
रेललाइन(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बद्दी से चंडीगढ़ तक दो माह में रेललाइन बिछाने का काम शुरू हो जाएगा। इससे प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) को लाभ होगा। रेलवे बोर्ड ने बीबीएन क्षेत्र में रेल लाइन के लिए अधिग्रहीत की गई जमीन पर बाउंड्री लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। जमीन की निशानदेही के बाद उसके चारों और बुर्जियां लगाने का काम चल रहा है। एक से डेढ़ माह में यह काम पूरा हो जाएगा। केंद्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए 1540 करोड़ रुपये का बजट रखा है। रेललाइन के लिए बीबीएन क्षेत्र के नौ गांवों की 30.68 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण की गई है। इसमें स्वराजमाजरा लबाना, बद्दी शीतलपुर, चक जंगी, कल्याणपुर, बिलांवाली गुजरां, लंडेवाल, हरीपुर संडोली, संडोली और केंदूवाल गांव की जमीन शामिल है।

विज्ञापन


करीब 1800 किसानों की जमीन रेललाइन में आई है, जिन्हें 242 करोड़ रुपये मुआवजा मिल चुका है। चार हेक्टेयर जमीन अभी और अधिग्रहण होनी है। इसके लिए भारतीय रेलवे बोर्ड ने अधिसूचना जारी कर दी है।  उधर, उत्तर रेलवे बोर्ड के डिप्टी चीफ इंजीनियर एमपी सिंह ने बताया कि बद्दी से चंडीगढ़ तक रेललाइन बिछाने के लिए हिमाचल प्रदेश के बीबीएन क्षेत्र में पहले 30.68 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत की थी, लेकिन राजस्व रिकॉर्ड पुराना होने से चार हेक्टेयर जमीन कम पड़ गई थी, जिसे अब नए सिरे से अधिग्रहीत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि दो माह में रेललाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें