फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की परिवर्तन रैली में आज गरजेंगे राहुल गांधी

Thu, 07 Mar 2019 05:00 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार दोपहर बाद कांगड़ा जिले के चंबी मैदान में परिवर्तन रैली करेंगे। राहुल दोपहर करीब सवा 2 बजे कांगड़ा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और ढाई बजे चंबी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने रैली में करीब 40 हजार कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है। यह रैली उसी जगह हो रही है, जहां केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की 24 फरवरी को रैली प्रदेश भाजपा ने करवाई थी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर के साथ रैली के आयोजन की जिम्मेदारी संभालने वाले नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली के बाद हिमाचल में भाजपा के उल्टे दिन शुरू होंगे।
विज्ञापन


लोगों में रैली को लेकर उत्साह है। पूर्व केंद्रीय नेता आनंद शर्मा भी रैली में मौजूद रहेंगे। एसएसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि रैली में पुख्ता सुरक्षा के लिए करीब 400 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। 

चंबी में राहुल की रैली में जमा होने  वाली भीड़ का रिकॉर्ड रखेगी कांग्रेस

कांगड़ा के चंबी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के रैली स्थल में आने वाले लोगों का पहली बार प्रदेश कांग्रेस रिकॉर्ड रखेगी। राहुल की रैली का जिम्मा कमेटियों को सौंपा गया है। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की विभिन्न कमेेटियां तैयार की गई हैं और इन कमेटियों को जिम्मा सौंपा गया है।

मंच पर अध्यक्ष राहुल गांधी, सांसद और पूर्व मंत्री आनंद शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर सहित कुल बीस नेताओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। रैली स्थल पर सेवादल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता तैनात रहेंगे। मौके पर पार्टी ने वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी की है।

पार्टी नेताओं को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया गया है। पूर्व मंत्रियों, विधायकों और पूर्व विधायकों को ढाई हजार से लेकर 13 हजार लोगों को रैली में जुटाने का टारगेट दिया गया है।
विज्ञापन

कौन नेता कितने लोगों को रैली में लाया है, इसके लिए रैली में आने वाले लोगों की जानकारी रैली स्थल पर जुटाई जाएगी। इससे यह भी पता लगाया जाएगा कि कौन नेता लक्ष्य पूरा करने में सफल रहा है और कौन नहीं। 

रैली की व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पार्टी नेताओं की विभिन्न कमेटियां तैयार की जा चुकी हैं। रिसीविंग कमेटी, रिसेप्शन कमेटी, स्टेज कमेटी, सोशल मीडिया कमेटी और मीडिया कमेटी तैयार की गई है। अध्यक्ष राहुल गांधी के स्वागत के लिए रिसीविंग कमेटी गगल एयरपोर्ट में तैनात रहेगी।

मंच के पास स्टेज कमेटी तैनात रहेगी। यह कमेटी मंच तक नेताओं को लाएगी और बैठने की व्यवस्था करेगी। रिसेप्शन कमेटी खाने-पीने की व्यवस्था में जुटेगी। मीडिया कमेटी और सोशल मीडिया कमेटी मीडिया से संपर्क बनाकर रखेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें