फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: राहुल गांधी ने की जंगलों में की सुबह की सैर, कल लौटेंगे दिल्ली

Mon, 02 Nov 2020 08:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव राहुल गांधी मंगलवार को छराबड़ा से दिल्ली लौटेंगे। सोमवार को दोस्तों के साथ राहुल छराबड़ा के आसपास जंगलों में सुबह की सैर पर निकले थे। इसके बाद उन्होंने प्रियंका गांधी की कोठी पर ही पूरा दिन व्यतीत किया।  सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी अपने दोस्तों के साथ मंगलवार सुबह सड़क मार्ग से चंडीगढ़ रवाना हो जाएंगे। इसके बाद वायु मार्ग से दिल्ली जाएंगे।

विज्ञापन


इन दिनों राहुल गांधी बिहार चुनाव और पंजाब में किसान आंदोलनों की थकान मिटाने को छराबड़ा स्थित अपनी बहन प्रियंका गांधी की निजी कोठी में आराम फरमा रहे हैं। राहुल छराबड़ा में पिछले तीन दिन से ठहरे हैं। वह कोठी से बाहर आसपास घूमने भी नहीं गए। छराबड़ा के जंगलों में उन्होंने चहल कदमी जरूर की। राहुल गांधी से कुछ कार्यकर्ता मिलने भी आए थे, लेकिन उन्होंने मिलने से मना कर दिया था। सोमवार को भी राहुल पार्टी के किसी नेता और कार्यकर्ता से नहीं मिले। इससे पहले भी एक बार राहुल जब छराबड़ा घूमने आए थे तो उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से दूरी बनाकर रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें