कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि सरकार आई तो देश की इन्हें शहीद का दर्जा दिया जाएगा। पुलवामा हमले के बाद कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं और नेता सेना के साथ रहे।
आठ दिन तक हमने इस पर एक शब्द नहीं बोला। पूरा विपक्ष सरकार के साथ खड़ा था। लेकिन प्रधानमंत्री पुलवामा हमले का राजनीतिकरण कर रहे। पीएम कांग्रेस की बुराई करने के साथ उल्टी-सीधी बातें कर रहे हैं।
कांगड़ा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि अगर देश को राफेल पहले मिलते तो फायदा होता। सच यह है कि उन्होंने अनिल अंबानी को फायदा देने के लिए राफेल डील में भ्रष्टाचार किया।
जिसे कागज का जहाज बनाना नहीं आता था, मोदी जादू से इस अनुबंध में 10 दिन पहले कंपनी बनाने वाले को ले जाए। इस अनुबंध से अब 10 साल बाद राफेल जहाज आएंगे। अगर कांग्रेस के अनुबंध को आगे बढ़ाते तो राफेल के जहाज सस्ते और पहले आते। इसलिए, चौकीदार चोर है।
राहुल ने कहा कि मोदी ने अनिल अंबानी, नीरव मोदी सरीखे देश के 15 लोगों का साढ़े 3 लाख करोड़ रुपये का कर्जा एनपीए में डलवा दिया, लेकिन गरीब किसानों का कर्जा माफ नहीं किया। इन किसानों को डिफाल्टर घोषित कर दिया।
कांग्रेस ने सत्ता में आते ही कर्नाटक, पंजाब, छत्तीसगढ़, राजस्थान में किसानों का कर्जा माफ कर दिया। कांग्रेस देश में सभी किसानों का कर्जा माफ करेगी। नोटबंदी होने पर सिर्फ गरीब लाइन में लगे, अमीर नहीं। काला धन मोदी की जेब में गया।
भाजपा के सांसद लड़ रहे हैं। हिंदोस्तान के किसान को साढ़े 3 रुपये दिन के दिए जा रहे हैं, यह शर्म की बात है। अब खबर आ रही है कि जेएंडके में मोदी ने अनिल अंबानी को बीमा के नाम पर 10 हजार करोड़ रुपये का फायदा दिया है।
देश के हर गरीब को न्यूनतम आय की गारंटी देंगे
कांग्रेस सरकार सत्ता में आई तो देश के हर गरीब नागरिक चाहे वह किसान, मजदूर, दुकानदार हो उसे न्यूनतम आय की गारंटी दी जाएगी। गरीब के बैंक खाते में पैसा डाला जाएगा। भाजपा क्रोध की विचारधार जबकि कांग्रेस प्यार की विचारधारा में विश्वास रखती है।