फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी भविष्यवाणी, रघुनाथ को वापस लाएंगी मां सीता

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू के अधिष्ठाता देव भगवान रघुनाथ की चोरी मूर्ति को वापस लाने के लिए अब लोगों की उम्मीदें मां सीता पर टिक गई हैं। चोरी की घटना के बाद मंदिर में सिर्फ मां सीता की ही मूर्ति बची है। भक्त इसे शुभ मान रहे हैं।
विज्ञापन


लोगों की आस्था इसी बात से झलक रही है कि सभी मान रहे हैं कि अब मां सीता ही भगवान रघुनाथ को वापस लाएंगी। त्रेता युग में भगवान राम मां सीता को वापस लाए थे, अब मां सीता ही रघुनाथ को वापस लाएंगी। इसके लिए पूजा भी शुरू हो गई है।

अधिष्ठाता देव रघुनाथ जी की मूर्ति की चोरी के बाद बुधवार को हर रोज की तरह मंदिर में सामान्य रूप से पूजा-अर्चना हुई, लेकिन रघुनाथ के बिछड़ने का गम आज भी लोगों के चेहरों पर साफ दिख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवताओं ने की भविष्यवाणी

सुबह की आरती के बाद देवताओं ने अपने गूर के माध्यम से भविष्यवाणी की है कि जल्द ही रघुनाथ की मूर्ति मिल जाएगी। वहीं, देवताओं ने कहीं न कहीं मनुष्य की ओर से देवताओं को पीछे रखने पर भी अपना विरोध दर्ज करवाया है।

मंगलवार सुबह भगवान रघुनाथ जी की मूर्ति चोरी होने की सूचना मिली। इससे पूरा देव समाज और कुल्लू जिला के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। हालांकि अभी तक इस मामले में पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग पाया है, लेकिन देवताओं की भविष्यवाणी के बाद लोगों ने कुछ राहत जरूर महसूस की है।

बुधवार को भी भगवान रघुनाथ के चोरी होने का दुख राज परिवार में साफ दिख रहा था। बात-बात पर रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह अपने आंसू नहीं रोक पाए। वहीं, बुधवार को देवी चामुंडा, त्रिपूरा सुंदरी नग्गर, देवता नरसिंह, जमलू ऋषि और नारद देवता सहित अन्य देवताओं ने भगवान रघुनाथ मंदिर में गूरों के माध्यम से देववाणी कर भरोसा दिलाया है कि इस विपदा की घड़ी से कुल्लू के लोग जल्द बाहर निकल जाएंगे। देवताओं ने यह भी साफ किया कि लोग देव नियमों को नहीं मान रहे हैं। जिसका परिणाम लोग भुगत रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें