फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झील के किनारे राठी-रीतिका ने गुनगुनाया... तू चाहत

Thu, 21 Jan 2016 03:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
मशहूर लोक गायक और नाटी किंग ठाकुर दास राठी बहुत जल्द कुल्लवी और बॉलीवुड फ्यूजन लेकर आ रहे हैं। तू चाहत नाम से बन रहे इस वीडियो लव सांग की शूटिंग ऊना के पर्यटन स्थल गरीबनाथ मंदिर में झील किनारे चल रही है।
विज्ञापन


रायपुर मैदान स्थित गोबिंद सागर झील की सुरमयी वादियों में तू चाहत मेरी एलबम के दृश्य फिल्माए गए। ठाकुर दास राठी के कंपोज किए गए इस गाने का निर्देशन वे स्वयं कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हिमाचली वीडियो अलबम की दुनिया में अत्याधुनिक वीडियो उपकरणों के साथ एक नया प्रयोग किया गया है।

इस वीडियो का वर्जन कुल्लवी है, लेकिन इसे बॉलीवुड की तर्ज पर तैयार किया गया है। जिसकी शूटिंग हिमाचल समेत चंडीगढ़ और पंजाब के चुनिंदा स्थानों पर की जा रही है। फिलहाल यू ट्यूब पर इसका टीजर लांच किया गया है। एलबम में ठाकुर दास राठी के साथ चंबा से रीतिका मुख्य भूमिका में हैं। कोरियोग्राफी चंडीगढ़ के जतिन रवि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें