यह होगा फायदा
शिक्षा बोर्ड की ओर से स्टैप वाइज मार्किंग शुरू किए जाने से उन विद्यार्थियों को लाभ होगा, जिन्हें प्रश्न का पूरा उत्तर नहीं आता था। ऐसे में भी निबंध के दौरान जहां पूछे गए संबंधित बिंदुओं के बारे में लिख कर भी अंक जुटा सकते हैं। प्रार्थना पत्र के दौरान भी उन्हें अभिवादन और समाप्ति के ही तीन अंक हासिल हो सकेंगे, जबकि प्रशस्ति लिखने पर उन्हें उसके पूरे अंक मिलेंगे।
स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च, 2025 में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं के दौरान प्रश्न पत्रों के पैटर्न में बदलाव किया है। इसके अलावा स्टैप वाइज मार्किंग को भी शुरू किया जा रहा है। किस प्रश्न के उत्तर के किस प्रकार से अंक देने हैं, उस बारे में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने वाले शिक्षक को प्रशिक्षण दिया गया है।-डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला