फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यारी बहना सुख सम्मान निधि: तीन वर्षों में 7.69 लाख आवेदन खारिज, 51853 महिलाओं को मिलेगा लाभ

Sat, 21 Nov 2026 06:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन।

सार

योजना के लिए पिछले तीन वर्षों में प्राप्त 8.25 लाख से अधिक आवेदनों में से 7.69 लाख आवेदन अस्वीकृत कर दिए गए हैं। यानी कुल आवेदनों में से करीब 93 फीसदी महिलाओं को योजना के लिए पात्र नहीं पाया गया। 
विज्ञापन
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार की इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत आवेदन करने वाली लाखों महिलाओं को निराशा हाथ लगी है। योजना के लिए पिछले तीन वर्षों में प्राप्त 8.25 लाख से अधिक आवेदनों में से 7.69 लाख आवेदन अस्वीकृत कर दिए गए हैं। यानी कुल आवेदनों में से करीब 93 फीसदी महिलाओं को योजना के लिए पात्र नहीं पाया गया। वहीं, अब तक 51,853 आवेदनों को ही मंजूरी मिल पाई है। 4,408 आवेदन अभी भी लंबित हैं। शनिवार को विधानसभा में पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी की ओर से पूछे गए सवाल का लिखित जवाब में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनीराम शांडिल ने बताया कि एक नवंबर 2026 तक योजना के लिए कुल 8,25,446 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 7,69,185 आवेदन निरस्त किए गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में आवेदन खारिज होने की प्रमुख वजह योजना के नियमों में पारिवारिक वार्षिक आय की सीमा दो लाख रुपये निर्धारित किया जाना है। इस आय सीमा के कारण बड़ी संख्या में आवेदक महिलाएं योजना की पात्रता पूरी नहीं कर सकीं। 

विज्ञापन
Trending Videos

पात्र महिलाओं को योजना का लाभ नियमानुसार चरणबद्ध तरीके से
शेष पात्र महिलाओं को योजना का लाभ नियमानुसार चरणबद्ध तरीके से दिया जाएगा। जिलावार आंकड़ों के अनुसार कांगड़ा जिला आवेदन निरस्त होने के मामले में सबसे आगे है। यहां प्राप्त 1,75,544 आवेदनों में से 1,59,068 आवेदन खारिज किए गए, जबकि 15,670 को मंजूरी मिली। मंडी में 1,23,125 आवेदनों में से 1,19,938 अस्वीकृत हुए। शिमला में 79,536, ऊना में 73,399 और सिरमौर में 72,229 आवेदन निरस्त किए गए। सोलन में भी 51,837 आवेदनों में से 51,246 खारिज हुए हैं। हमीरपुर में 49,786, बिलासपुर में 44,994 और चंबा में 56,048 महिलाओं के आवेदन अस्वीकृत किए गए। इसके विपरीत पांगी में 3,228 आवेदनों में से 1,926 को मंजूरी मिली है। काजा में 1,054 में से 814 और डोडरा क्वार में 835 में से 509 आवेदन स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन

किन्नौर में सबसे अधिक लंबित आवेदन
आवेदनों के निपटारे में भी जिलों के बीच अंतर सामने आया है। किन्नौर में 2,158 आवेदन अभी लंबित हैं, जबकि पांगी में 1,192 और डोडरा क्वार में 215 आवेदन लंबित हैं। कांगड़ा में 806 तथा काजा में 28 आवेदन लंबित हैं। सरकार के आंकड़ों के अनुसार, कुल 4,408 आवेदन अभी स्वीकृति या अस्वीकृति के अंतिम निर्णय का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें