फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में बॉलीवुड समेत पंजाबी और सूफी गायक मचाएंगे धमाल

Sat, 15 Feb 2020 10:26 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी

सार

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में आयोजित होने वाली सात सांस्कृतिक संध्याओं में इस बार जहां पंजाबी, सूफी और हिंदी कार्यक्रमों की धूम रहेगी, वहीं पांच सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचली स्टार कलाकार भी धूम मचाएंगे। 
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को जिला प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की स्टार सांस्कृतिक संध्याओं के कलाकारों की घोषणा की। शिवरात्रि मेला कमेटी के उपाध्यक्ष एवं अतिरिक्त उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बताया कि महाशिवरात्रि के आगाज पर जहां बाबा भूतनाथ की पूजा-अर्चना की जाएगी। वहीं, सैकड़ों देवी-देवताओं के साथ राज देवता माधव राय की अगुवाई में भव्य जलेब से निकाली जाएगी।

विज्ञापन


इस दौरान मेले में आए लोगों के लिए जिला प्रशासन की ओर से संध्याकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 22 फरवरी को महोत्सव की प्रथम संध्या जहां बॉलीवुड पार्श्व गायक कंवर ग्रेवाल के नाम रहेगी। वहीं, हिमाचली स्टार लोक गायक नरेंद्र ठाकुर और गीता भारद्वाज लोगों का मनोरंजन करेंगे। 23 फरवरी की शाम नाटी किंग ठाकुर दास राठी सहित अन्य हिमाचली कलाकारों के नाम होगी।

24 को शिमला के स्टार लोक गायक विक्की चौहान सहित अन्य हिमाचली गायक, 25 को थिरकन हिमाचली शो और हास्य नाटक का मंचन किया जाएगा। 26 फरवरी को आयोजित होने वाली संध्या सूफी गायक कर्ण-अर्जुन के नाम रहेगी।  अंतिम सांस्कृतिक संध्या में जहां बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ मुहिम पर आधारित फैशन शो होगा। वहीं प्रसिद्ध हिमाचल लोक गायक कुलदीप शर्मा लोगों का मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन


हिमाचली कलाकारों को बेहतर मंच प्रदान करने के लिए इस बार विशेष प्रोत्साहित किया गया है। शिवरात्रि सांस्कृतिक संध्याओं में बेहतर कार्यक्रम प्रस्तुतियों को लेकर जिला प्रशासन द्वारा प्रदेश भरके कलाकारों के लिए स्वर परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जहां नामी संगीतज्ञों की ओर से कलाकारों का चयन कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें