मुझ पर बिजली महादेव की अपार कृपा है। कुल्लू ने मेरी जिंदगी ही बदल दी। भोले बाबा की ऐसी कृपा हुई कि फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। यह बात अमर उजाला से सूक्ष्म बातचीत में मशहूर पंजाबी सिंगर गुरदास मान ने कही।
वहां अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में कार्यक्रम पेश करने आए थे। कहा कि उन्होंने इसी लाल चंद कला प्रार्थी कला मंच से 1978-79 में पंजाब से आए एक ग्रुप के साथ स्पोर्टिंग सिंगर के रूप में शुरुआत की।
बिजली महादेव की कृपा से ही आज इस मुकाम पर हूं। उन्होंने कहा कि कुल्लू से उनकी विशेष लगाव है। यह वही लाल चंद प्रार्थी कला मंच है, जहां से उन्होंने स्पोर्टिंग सिंगर के रूप में काम शुरू किया।
यहां आकर देवी-देवताओं का ऐसा आशीर्वाद से देश-विदेश में मान-सम्मान मिला। यह पूछे जाने पर कि उम्र के इस पड़ाव में भी जोश कम नहीं हुआ। मान ने कहा कि सब रब दी मेहर, चाहने वालों का प्यार और दुआ है।
तभी तो दो भयानक हादसे होने के बाद भी यहां मौजूद हूं। उन्होंने कहा कि जब तक लोगों का इसी तरह प्यार मिलता रहेगा, वह आते रहेंगे।