फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब रोडवेज की बस और एंबुलेंस में टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, 10 घायल

Mon, 09 Mar 2020 08:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मपुर (सोलन)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कालका -शिमला नेशनल हाईवे पर धर्मपुर रेलवे फाटक के पास पंजाब रोडवेज की बस और एंबुलेंस की टक्कर हो गई। जिसमें 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसमें एंबुलेंस में सवार एक मरीज रणवीर निवासी कुनिहार की मौके पर ही मौत हो गई। एंबुलेंस में सवार अन्य 3 लोगों को गंभीर चोटें लगी हैं। जिन्हें सीएचसी में ही उपचार दिया गया। एंबुलेंस मरीज को लेकर मोहाली के फोर्टिज अस्पताल जा रही थी। रेलवे फाटक के पास हादसा हो गया।

विज्ञापन


घटना शाम पांच बजे घटी। उस समय एंबुलेंस में चार लोग सवार थे। इसमें चालक, फार्मासिस्ट सहित, एक मरीज और तीमारदार सवार था। बस में करीब 25 यात्री सवार थे। जिसमें से घायल 10 यात्रियों को धर्मपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया। सभी घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है। उधर, घटना की पुष्टि करते हुए एएसपी डॉ. शिव कुमार ने बताया कि बस और एंबुलेंस की टक्कर में एक मरीज की मौत हो गई है। शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। 

बलवीर सिंह पुत्र चेतराम निवासी गांव देलगी जिला सोलन, दीपा कुमार पुत्र रोशन लाल गांव मजगांव नेनाटिक्कर जिला सिरमौर, दिवान पुत्र धर्म सिंह गांव कुनिहार, इंद्रा देवी पत्नी सत्या नंद गांव नेरी तहसील कुल्लू, हरीश कुमार पुत्र धर्मवीर गांव बातल तहसील अर्की, मनीराम पुत्र मनसाराम गांव चेवा अर्की, मोहम्मद तनवर पुत्र मोहम्मद अकतार निवासी शिमला, आरिफ पुत्र मोहम्मद मकसूद अकसारी निवासी जोंघेवाल लुधियाना, अमृत पाल पुत्र रणजीत सिंह निवासी जोंघेवाल लुधिायान, मनमोहन ठाकुर पुत्र टीआर ठाकुर निवासी समरहील शिमला घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें