फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस प्रभारी ने आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना

Wed, 13 Jul 2016 08:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
पंजाब में कांग्रेस प्रभारी और डलहौजी से विधायक आशा कुमारी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पंजाब में कांग्रेस प्रभारी और डलहौजी से विधायक आशा कुमारी ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। कहा कि आम आदमी पार्टी बाहरी है। वह पंजाब की संस्कृति को नहीं समझ पा रही। यही कारण है कि पंजाब के लोग उसे कभी नहीं अपनाएंगे। कहा कि पंजाब को न समझ पाने वाले वहां अपनी पार्टी की लहर बता रहे हैं।
विज्ञापन


इसी नासमझी का ही नतीजा है कि उन्हें बाहर से लीडर लाकर पंजाब में अपनी मौजूदगी दर्ज करानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह तैयार है। पार्टी के वरिष्ठ नेता डेढ़ महीने तक प्रदेश का दौरा करेंगे। पार्टी की पंजाब इकाई में आपसी खींचतान को लेकर कहा कि मतभेद होने को गुटबाजी कहना गलत होगा।

कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है। सभी की सुनकर पार्टी की जीत का रास्ता तैयार किया जाता है। पार्टी के चुनाव मैनेजमेंट के लिए हायर किए गए प्रशांत किशोर के रोल को लेकर साफ किया कि वह पंजाब चुनाव के कैंपेन को नहीं तैयार करेंगे। सभी अन्य लोगों की ही तरह उनके भी सुझाव लेकर पार्टी आगे की तैयारियों को अंजाम देंगी।
विज्ञापन


बांड भराना पुरानी रिवायत
पार्टी का टिकट मांगने वालों से बांड भराने को लेकर कहा कि यह पार्टी की पुरानी रिवायत रही है। पश्चिम बंगाल के चुनाव हों या 2012 के हिमाचल विधानसभा के चुनाव, उस दौरान भी पार्टी ने टिकट मांगने वाले हर प्रत्याशी से बांड भरवाया था। उनसे यह लिखित में लिया जाता है कि अगर उन्हें टिकट नहीं मिलता है तो वह किसी और पार्टी से टिकट नहीं लेंगे।

वीरभद्र को प्रताड़ित कर रही भाजपा
वीरभद्र मामले में एलआईसी एजेंट आनंद चौहान की गिरफ्तारी पर उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लिया। कहा कि सीएम वीरभद्र सिंह को सिर्फ वित्त मंत्री अरुण जेटली के बदले की कार्रवाई के तहत परेशान किया जा रहा है। भाजपा मुख्यमंत्री को बदनाम करने का असफल प्रयास कर रही है। हाल में हुई कैबिनेट बैठक पर कहा कि प्रदेश कैबिनेट ही नहीं पूरी प्रदेश कांग्रेेस कमेटी वीरभद्र सिंह के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें