फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगी हुई खाने की थाली, 5 से 30 रुपये बढ़े दालों के दाम

Sat, 05 Nov 2016 10:16 AM IST
रामेश्वरी ठाकुर/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला शहर में सब्जियों के बाद अब दालों के भाव भी आसमान छू रहे हैं। हालत यह है कि महंगी होने के कारण कई दालें किचन से गायब होती जा रही हैं। राजधानी शिमला में कुछ दिनों से सब्जियों के दाम भी काफी चढ़ गए हैं।
विज्ञापन


वहीं, अब एकाएक दालों का मंहगा होना गृहणियों के बजट को खराब कर रहा है। दालों के भाव एक महीने के भीतर 5 से लेकर 30 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। चने की दाल जहां एक महीने पहले 120 से 125 रुपये प्रति किलो बिक रही थी, वही अब 140 से 150 रुपये प्रति किलो के तक पहुंच गई है। इसके अलावा काबुली चना, मूंग दाल, काला चना, राजमाह के दाम भी बढ़े हैं।

दालों के परचून और थोक भावों में भी काफी अंतर आंका गया है। दालों के दाम बढ़ने का कारण बाजार में इसकी आवक कम होना बताया जा रहा है। थोक व्यापारियों का कहना है कि आने वाले समय में दालों के रेट कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले महीने तक दाम कम होने के आसार

अनाज मंडी गंज बाजार के सचिव कमलेश गुप्ता ने बताया कि अगले महीने तक दालों के रेट कम होने की उम्मीद है। मौजूदा समय में मंडी में दालों की आवक बहुत कम है। मैदानी इलाकों से बहुत कम दालों की सप्लाई आ रही है। इसके अलावा इस मानसून में दालों की फसल भी नष्ट हुई है। जिसकी वजह से सप्लाई प्रभावित हुई है।

शहर में दालों के रिटेल और थोक भाव
दाल             थोक भाव            परचून भाव (रुपये प्रति किलो)
दाल चना        136                    150
काबुली चना    128                    150
मूंग दाल          105                  120        
काला चना        127                  135
राजमाह            85                    90
अरहर                115                130
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें