फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिन पिलाई जाएगी पल्स पोलियो दवा

Fri, 19 Sep 2014 10:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से 21 सितंबर को शिमला जिला के 61 चिन्हित स्थानों पर पल्स पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।
विज्ञापन


इसमें प्रवासी मजदूर, झुग्गी और झोपड़ियों में रहने वाले लोगों के 5 वर्ष तक के 735 शिशुओं को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। यह जानकारी डीसी दिनेश मल्होत्रा ने दी।

एक बैठक में उपायुक्त ने कहा कि हर बच्चे को ये दवा पिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इस बारे में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी दलीप कंवर, रिपन के जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. मनीष सूद, पंचायत अधिकारी प्रेम तांटा, जिला कार्यक्रम अधिकारी आरपी चौहान और डा. मनीष सूद मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें