पंचायती राज संस्थाओं में खाली पड़े 217 पंचायत प्रतिनिधियों के पदों के लिए 10 अगस्त को उपचुनाव होगा। इसके चलते प्रदेश सरकार ने संबंधित निवार्चन क्षेत्रों में इस दिन सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हिमाचल प्रदेश की विभिन्न पंचायती राज संस्थाओं में खाली पड़े 217 पंचायत प्रतिनिधियों के पदों के लिए 10 अगस्त को उपचुनाव होगा। इसके चलते प्रदेश सरकार ने संबंधित निवार्चन क्षेत्रों में इस दिन सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि अधिसूचना के अनुसार निर्वाचन क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी कार्यालय, सार्वजनिक उपक्रमों के कार्यालय, शिक्षण संस्थान और औद्योगिक प्रतिष्ठान 10 अगस्त को बंद रहेंगे। मतदान के दिन दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए भी वैतनिक अवकाश रहेगा। इसके अलावा अपनी पंचायत से बाहर कार्यरत कर्मचारियों को मतदान के लिए अवकाश मिलेगा।