फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सकुर्लर रोड को चौड़ा करने की जनसुनवाई आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
टुटीकंडी से संजौली, विक्ट्री टनल से ढली तक होगा काम
विज्ञापन

122 करोड़ रुपये होंगे खर्च, 2.0883 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण प्रस्तावित
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। एमडीआर 66 कार्ट रोड टुटीकंडी से संजौली वाया छोटा शिमला और एमडीआर 67 विक्ट्री टनल से ढली चौक वाया लक्कड़ बाजार सड़कों के चौड़ीकरण और सुधार के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को लेकर जनसुनवाई आज से शुरू होगी।
122 करोड़ की परियोजना के तहत शिमला की प्रमुख सड़कों का विस्तार किया जाएगा। इससे शहर के यातायात और पैदल यात्रियों की सुरक्षा में सुधार होगा। सड़कों के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित की जाने वाली 20,882.53 वर्ग मीटर (2.0883 हेक्टेयर) भूमि अधिगृहित की जानी है। यह जमीन 12 गांवों और 378 खसरा नंबरों में फैली है। इस परियोजना से 68 परिवार और लगभग 350 लोग प्रभावित होंगे। टुटीकंडी स्कूल के पास फुटपाथ निर्माण के लिए निजी भूमि, दुकानों और भवनों का अधिग्रहण भी किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला कार्यालय शिमला स्थित बचत भवन में जनसुनवाई होगी। पहले दिन चौड़ा मैदान, अपर कैथू, ताराहल, लक्कड़ बाजार और शॉकली के निवासियों की सुनवाई होगी। सुनवाई सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होगी। यह परियोजना हिमाचल प्रदेश भूमि अधिग्रहण, पुनर्स्थापन और पुनर्वास में उचित प्रतिकार व पारदर्शिता अधिकार अधिनियम 2013 के खंड 5 के तहत संचालित हो रही है। इस दौरान प्रभावित परिवारों और वार्ड प्रतिनिधियों को सुझाव और आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर मिलेगा। भूमि अधिग्रहण से प्रभावित खसरावार भूमि का विवरण हिमाचल प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट hpshimla.nic.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

सामाजिक प्रभाव आकलन (सामाजिक समायोजन अध्ययन) का कार्य शिमला स्थित प्लान फाउंडेशन की ओर से किया गया है। इसमें बताया है कि सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित होने वाली दुकानों को शिमला के डीडीयू अस्पताल के पास बनाए जा रहे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में स्थानांतरित किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने सड़कों की निशानदेही कर ली है और प्रभावित क्षेत्र चिह्नित कर दिए गए हैं। इस परियोजना के तहत सड़क को एक मीटर तक चौड़ा किया जाएगा, जिससे यातायात सुगम हो सके और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आए। कुछ जगह फ्लाईओवर का भी निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें