फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में मनोचिकित्सक करेंगे स्कूली बच्चों की काउंसलिंग

Sat, 10 Nov 2018 05:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में सरकारी स्कूलों के बच्चों की काउंसलिंग के लिए अब मनोचिकित्सकों की सेवाएं ली जाएंगी। नौवीं से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं का मनोचिकित्सक मार्गदर्शन करेंगे। प्रदेश में बढ़ते नशे के मद्देनजर यह व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने सभी स्कूल प्रभारियों को इस बाबत निर्देश जारी कर दिए हैं। उप शिक्षा निदेशकों और स्कूल प्रभारियों को जारी हुए दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि कभी-कभी

विद्यालयों में विद्यार्थियों के साथ बातचीत के लिए विषय विशेषज्ञ और मनोचिकित्सकों को बुलाया जाए। इस प्रकार के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को उचित ज्ञान और मार्गदर्शन मिल सकेगा। निदेशालय ने स्कूल प्रभारियों को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा कर कार्ययोजना बनाने के लिए कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक कैंपस के स्कूलों की एक साथ होगी प्रार्थना सभा

विषय विशेषज्ञों को लेकर स्थानीय कॉलेजों या नजदीकी विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों से बात करने को कहा गया है। सितंबर में हिमाचल शिक्षक महासंघ के साथ बैठक में इस बाबत सुझाव मिले थे।

एक कैंपस में खुले सरकारी स्कूलों की अब एक साथ ही प्रार्थना सभा होगी। अलग-अलग प्रार्थना करने की जगह एकरूपता लाने को लेकर उच्च शिक्षा निदेशालय ने यह फैसला लिया है।

सभी प्राइमरी, माध्यमिक और उच्च स्कूलों के प्रभारियों को निदेशालय ने नए निर्देश जारी कर दिए हैं। इस फैसले का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें