फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बणी और मकड़ोल पंचायतों को दें गिरि योजना का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
थरमटी बने टैंक से आपूर्ति देने का आग्रह
विज्ञापन

लोग बोले, होटल वालों को पर्याप्त पानी हमें क्यों नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। किसान सभा के राज्य अध्यक्ष डॉ. कुलदीप तंवर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मांग की है कि कसुम्पटी की पंचायत बणी और मकड़ोल के लोगों को गिरि पेयजल योजना से पानी उपलब्ध करवाया जाए। तंवर ने कहा कि आजादी के 78 वर्ष बीत जाने पर भी इन पंचायतों के लोग शुद्ध जल को तरस रहे हैं।

लोगों को आज भी टैंकर से पानी खरीदकर गुजारा करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में इन पंचायतों के लोगों ने भेखलटी में पानी न मिलने पर प्रदर्शन किया था, उस दौरान पूर्व सरकार ने छह महीने में पानी उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया था लेकिन चार वर्ष बीत जाने पर भी कुछ नहीं हुआ। शिमला शहर के लिए गिरि नदी से जो पानी लिफ्ट किया है उसका स्टोरेज टैंक फागू के पास थरमटी में बनाया गया है। इस टैंक से केवल पांच लाख लीटर पानी बणी और मकड़ोल पंचायत के लोगों को उपलब्ध करवाया जाए। जल शक्ति विभाग फागू और ठियोग के बीच चल रहे निजी होटलों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध करवा रहा है वहीं आम लोग पानी को तरस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पंचायतीराज मंत्री ने किए झूठे वादे
स्थानीय निवासी इंद्र सिंह फौजी, ज्ञान भोटका, जीतराम, संजीव भोटका, रमेश, प्रदीप, कृष्णा देवी, ममता देवी, रेखा देवी, ललित भोटका और नरेश सहित अनेक लोगों ने बताया कि कसुम्पटी के विधायक और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने उनके साथ झूठे वादे किए हैं। मंत्री बनने पर वादा किया था कि छह महीने में थरमटी टैंक से पानी उपलब्ध करवाएंगे लेकिन पानी नहीं मिला। कभी कभार 15 दिन में जेएसवी का पानी थोड़ी देर के लिए मिलता है। वहीं जल शक्ति विभाग कोटी के जेई सुनील बिखटा ने बताया कि लोगों को रूटीन में पानी दिया जा रहा है, इस तरह की कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें