शिमला। एबीवीपी की हिमाचल विश्वविद्यालय इकाई के मंत्री इंद्रसेन नेगी ने विश्वविद्यालय प्रशासन से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रावासों में सीट आवंटन में आरक्षण देने की मांग की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विवि प्रशासन ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए पीजी और यूजी कोर्स में आरक्षण की सुविधा दी है लेकिन छात्रावासों में आरक्षण का प्रावधान नहीं है। ऐसे में गरीब परिवार के विद्यार्थियों को समरहिल के आसपास किराये पर कमरे लेने पड़ रहे हैैं। उन्होंने कहा कि यदि विवि दाखिले में आरक्षण दे रहा है तो इसके तहत प्रवेश लेने वाले गरीब विद्यार्थियों को छात्रावासों में अलग से सीटें आरक्षित करें और छात्रावास की आवासीय सुविधा प्रदान करें। उन्होंने इस मांग को विवि के चीफ वार्डन के समक्ष भी उठाया वहीं छात्रावासों में आम छात्र-छात्राओं को पेश आ रही समस्याओं को भी उठाया।