फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीटू ने डीसी कार्यालय के बाहर बोला हल्ला
विज्ञापन

एसआईआर पर रोक लगाने का किया आग्रह
हटाए पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से बर्खास्त करने और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग को लेकर सीटू समेत अन्य संगठनों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। उपायुक्त कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने एसआईआर प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से हटाए गए पात्र मतदाताओं के नाम दोबारा शामिल करने की मांग की। उन्होंने चुनाव आयोग की संवैधानिक और स्वायत्त भूमिका बहाल करने पर भी जोर दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की बुनियाद सार्वभौमिक मताधिकार पर टिकी है। चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो। उन्होंने मतदाता सूचियों में किए जा रहे बदलावों और एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को लेकर जनता का विश्वास कमजोर होने से लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता प्रभावित होती है। प्रदर्शन में संजय चौहान, विजेंद्र मेहरा, जगत राम, फालमा चौहान, जगमोहन ठाकुर, जयशिव, अमित कुमार, बालक राम, विवेक कश्यप, महेश वर्मा, रमाकांत मिश्रा और रंजना जरेट सहित अन्य लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें