प्रदेशभर से 4500 पेंशनरों को पेंशन का भुगतान नहीं हो पाया है।
- फोटो : Demo Pic
हिमाचल पथ परिवहन निगम के पेंशनरों को पेंशन न मिलने से परेशानी हो रही है। प्रदेशभर से 4500 पेंशनरों को पेंशन का भुगतान नहीं हो पाया है। पेंशनरों ने स्पष्ट किया है कि एक सप्ताह के अंदर पेंशन का भुगतान नहीं होता है तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच के पूर्व अध्यक्ष रविकांत शर्मा ने कहा कि पेंशन समय पर न मिलने के कारण घर का खर्चा चलाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को समय पर पेंशन का भुगतान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी तक जनवरी, फरवरी और मार्च की पेंशन उन्हें नहीं मिली है।
उन्होंने कहा कि सभी पेंशनर दो साल से एरियर मिलने का इंतजार कर रहे हैं, मगर सरकार जारी नहीं कर रही है। ऐसा ही हाल मेडिकल बिलों का है। लंबे इंतजार के बाद भी मेडिकल बिल नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द पेंशन का भुगतान किया जाए।