शाम 4:00 बजे से शुरू इस कक्षा में शहर के करीब 80 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें टॉस मारना, स्मैश मारना सहित खेल की अन्य बारीकियां सिखाई जा रही हैं। खेल परिसर में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक शूटिंग की कक्षा में खिलाड़ियों को पिस्टल और राइफल चलाने की तकनीकें सिखाई जा रही हैं। इसके अलावा दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाली कराटे की कक्षा में बच्चों में आत्मरक्षा के गुर के साथ यक्शू कमिते, फाइटिंग और काता सहित कराटे की अन्य विधियां सिखाई जा रही हैं। बैडमिंटन कोच सन्नी पाप्टा ने बताया कि सर्दियों की छुट्टियों में हर वर्ष शहरभर से सैकड़ों विद्यार्थी खेल गतिविधियों का प्रशिक्षण लेने के लिए खेल परिसर में पहुंचते हैं। विंटर कक्षाएं 15 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी। संवाद