फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अस्पताल में दवा प्रतिनिधियों के प्रवेश पर रोक का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सुपर स्पेशलिटी
विज्ञापन

अस्पताल चमियाना
में सरकार के आदेश के बाद नहीं दी जाएंगी एंट्री, मेडिकल रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन खफा
फेडरेशन के महासचिव ने स्वास्थ्य मंत्रालय को लिखा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में मुख्यमंत्री के आदेश पर अस्पताल परिसर में दवा कंपनियों के प्रतिनिधियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रतिबंध लगाने का मकसद ओपीडी और वार्ड में मरीजों को असुविधा न हो इसलिए लगाया गया है।

वहीं एमआर के परिसर में प्रवेश पर लगाए इस प्रतिबंध का हिमाचल प्रदेश मेडिकल रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन ने विरोध करते हुए इसे कानून के खिलाफ करार दिया है। दवा प्रतिनिधियों के संगठन फेडरेशन ऑफ मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएमआरएआई) ने इसका विरोध करते हुए इसे असंवैधानिक, अनुचित और डाक्टरों के हितों के खिलाफ बताया है। फेडरेशन के महासचिव संतनु चटर्जी ने स्वास्थ्य मंत्रालय को इस मामले को लेकर पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव दशकों से डॉक्टरों तक नई दवाओं की वैज्ञानिक जानकारी पहुंचा रहे हैं। इन्हें रोकना न केवल कानून के खिलाफ है, बल्कि यह श्रमिक अधिकारों और सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली पर भी हमला है। फेडरेशन महासचिव ने कहा कि एमआर को सेल्स प्रमोशन इंप्लाइज (सेवा शर्त) के एक्ट 1976 के तहत वैधानिक दर्जा प्राप्त है। उन्होंने कहा कि लाखों एमआर का कार्य चिकित्सकों को नई दवाओं, खुराक, दुष्प्रभाव और शोध परिणामों की जानकारी देना होता है। यह सेल्स प्रमोशन के साथ फार्मा एजूकेशन का हिस्सा है। चटर्जी ने चेताया कि यदि मेडिकल रिप्रजेंटेटिव के प्रवेश पर लगाई रोक नहीं हटी तो इससे उनका काम और रोजी-रोटी प्रभावित होगी जो फार्म उद्योग में असंतोष ला सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट

मुख्यमंत्री और विभाग के आदेशों पर परिसर में दवा कंपनियों के प्रतिनिधियों के प्रवेश पर रोक लगाई है। यदि दवा कंपनी प्रतिनिधि दवाई की सप्लाई या कार्यालय से संबंधित आवश्यक कार्य को लेकर आते हैं, तो इस पर किसी तरह की रोक नहीं है।
डाॅ. सुधीर शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें