फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: निजी होटल में देह व्यापार का पर्दाफाश, दो को हिरासत में लिया, पुलिस ने ऐसे पकड़ा मामला

Wed, 01 Feb 2023 10:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

 पुलिस ने एक निजी होटल में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। पुलिस की ओर से होटल मालिक समेत एक महिला को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं इस दौरान पुलिस ने एक युवती को भी रेस्क्यू किया है। 
विज्ञापन
देह व्यापार का पर्दाफाश(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार परवाणू में पुलिस ने एक निजी होटल में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। पुलिस की ओर से होटल मालिक समेत एक महिला को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं इस दौरान पुलिस ने एक युवती को भी रेस्क्यू किया है। देर शाम तक पुलिस की कार्रवाई चली। जिसमें अब कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस जानकारी के अनुसार परवाणू के पोश क्षेत्र के एक होटल में काफी समय से देह व्यपार का धंधा चला रहा था। इसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिली कि परवाणू स्थित होटल गजल का मालिक बाहरी राज्यों से युवतियों को बुलाकर उनसे देह व्यापार करवा रहा था।

विज्ञापन


बुधवार को भी एक युवती को बाहरी राज्यों से बुलाया गया। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने टीम गठित कर जाल बिछाया जिसमें टीम का ही एक सदस्य ग्राहक बनकर होटल पहुंचा। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश देकर एक युवती को रेस्क्यू किया। जबकि मामले में शामिल होटल मालिक सहित एक महिला को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, मामले की पुष्टि डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में होटल मालिक और एक अन्य महिला को हिरासत में ले लिया है।  पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले में बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें