भाजपा कार्यसमिति में राम मंदिर निर्माण का प्रस्ताव पारित होने के बाद छह दिसंबर को अयोध्या में बाबरी मस्जिद को गिरा दिया था। इसके कारण हिमाचल में शांता कुमार, राजस्थान में भैरों सिंह शेखावत, गुजरात में केशू भाई पटेल, मध्य प्रदेश में सुंदरलाल पटवा और यूपी में कल्याण सिंह की सरकारों को केंद्र सरकार ने केवल ढाई वर्षों के कार्यकाल के बाद ही बर्खास्त कर दिया था।
टीवी न होने पर शांता के घर रामायण देखने पहुंच गईं थीं सिंधियां
1989 में टीवी पर धारावाहिक सीरियल रामायण चला हुआ था। सेशन हाऊस में टीवी न होने पर विजया राजे सिंधिया उनके घर टीवी पर रामायण देखने आ गई थीं। अटल और आडवाणी समेत सभी नेताओं ने शांता के घर नीचे बैठकर पतलों में कांगड़ी धाम खाकर मजा लिया था।
पालमपुर में कार्यसमिति की बैठक के बाद शिमला तक की पैदल यात्रा
शांता कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय भाजपा कार्यसमिति की बैठक के चौदह दिन बाद शिमला तक पैदल यात्रा की और लोग उनसे जुड़ते रहे। इस यात्रा के आयोजक उस समय प्रदेश मंत्री रहे महेंद्र नाथ सोफत थे। इसके बाद पार्टी को प्रदेश में 46 सीटें मिली थीं।