तकनीकी शिक्षा विभाग ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में तैनात 27 वर्ग अनुदेशकों को पदोन्नति देकर प्रधानाचार्य बना दिया है। विभाग ने पदोन्नति के साथ ही स्थानांतरण आदेश भी जारी कर दिए हैं। मेहर चंद को आईटीआई बल्ह जिला मंडी, उधम सिंह को आईटीआई सल्याणा जिला कांगड़ा, रमेश चंद-वन को आईटीआई सैंज जिला कुल्लू नियुक्त किया गया है।
पीसी गुप्ता को आईटीआई कसौली जिला सोलन, रमेश चंद-टू को आईटीआई कुंडियां जिला कांगड़ा, यशपाल सिंह रायजादा को आईटीआई संतोषगढ़ जिला ऊना, चमन लाल को आईटीआई नालागढ़, कुशल कुमार को आईटीआई वूमेन शिमला, रमेश पाल को आईटीआई शिलाई जिला सिरमौर, दिलबाग सिंह को आईटीआई सुजानपुर जिला हमीरपुर भेजा गया है।
रत्न लाल को आईटीआई बंगाणा जिला ऊना, स्वर्ण सिंह को आईटीआई चच्योटी जिला मंडी, मोहिंद्र सिंह को आईटीआई चिडगांव जिला शिमला, चैन सिंह को आईटीआई दौलतपुर जिला कांगड़ा, विनोद कुमार को आईटीआई चिंतपूर्र्णी (नेहरियां) जिला ऊना, केहर सिंह सकलानी को आईटीआई भटरोटा जिला मंडी, ध्यान चंद को आईटीआई पालमुपर जिला कांगड़ा तैनात किया गया है।
कुतदीप कुमार को आईटीआई जुब्बल जिला शिमला, युद्धवीर सिंह सिपहिया को आईटीआई ठियोग जिला शिमला, अशोक कुमार को आईटीआई पपलोग जिला मंडी, जसवंत सिंह को आईटीआई गरनोटा जिला चंबा, इंद्र सिंह ठाकुर को आईटीआई जोगिंद्रनगर जिला मंडी, जयपाल को आईटीआई स्वारघाट जिला बिलासपुर, डीएन पटयाल को आईटीआई भौरंज जिला हमीरपुर, दौलत सिंह को आईटीआई जलोग जिला शिमला, किरत सिंह को आईटीआई धर्मशाला जिला कांगड़ा और रमेश चंद-थ्री को आईटीआई ज्वाली जिला कांगड़ा का प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया है।