नए साल में प्रदेश के सरकारी स्कूलों में तैनात लेक्चरर के लिए पदोन्नति के द्वार खुलेंगे। साल 2016 में 116 स्कूल प्रिंसिपल और हेडमास्टर सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। शुक्रवार को सरकार ने सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों की लिस्ट जारी कर दी है।
इन प्रिंसिपलों और हेडमास्टरों के सेवानिवृत्त होने पर वरिष्ठता सूची के अनुसार पदोन्नति के इंतजार में बैठक शिक्षकों को राहत मिलेगी। राज्य सरकार की ओर से जारी सूची के मुताबिक जनवरी में 8, फरवरी में 11, मार्च में 7, अप्रैल में 17, मई मे 12, जून में 8, जुलाई में 6, अगस्त में 9, सितंबर में 8, अक्तूबर में 12, नवंबर में 10 और दिसंबर महीने में 8 प्रिंसिपल, हेडमास्टर सेवानिवृत्त होंगे।
राज्य सरकार के संयुक्त सचिव उच्च शिक्षा ने सेवानिवृत्ति की सूची जारी की है। उधर, राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र चौहान का कहना है कि सेवानिवृत्ति से रिक्त होने पर पदों पर साथ-साथ ही पदोन्नति दी जानी चाहिए। लेक्चरर के रिक्त पद भी समय से भरे जाने चाहिए। ताकि स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित न हो।