फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 पुलिस कर्मियों का तबादला, 65 को मिली पदोन्नति

Fri, 22 Jul 2016 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय ने 15 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण किया है। स्थानांतरित होने वालों में चार इंस्पेक्टर, आठ सब इंस्पेक्टर और तीन एएसआई शामिल हैं। जिन पुलिस कर्मियों का तबादला हुआ है उनमें इंस्पेक्टर राजेश कुमार को स्टेट विजिलेंस से प्रथम आईआरबी, तारा चंद को छठी आईआरबी से स्टेट सीआईडी, मूल राज को कांगड़ा से तृतीय आईआरबी, सलीम को तृतीय आईआरबी से छठी आईआरबी लगाया गया है।
विज्ञापन


वहीं, एसआई भूपिंद कुमार को कुल्लू से स्टेट सीआईडी, रोहित कुमार को द्वितीय आईआरबी से स्टेट सीआईडी, निर्मल सिंह को स्टेट सीआईडी, मनोज कुमार को तृतीय आईआरबी से स्टेट सीआईडी, विवेक गौतम को स्टेट सीआईडी, सुरेशन कुमार को प्रथम बटालियन जुंगा, मस्त राम को किन्नौर से स्टेट विजिलेंस लगाया है।

इसके अलावा एएसआई दिवान चंद को जुंगा से किन्नौर, नाग देव को शिमला से कुल्लू, कली राम को किन्नौर से जुंगा तैनाती दी गई है। वहीं, प्रदेश पुलिस के 65 कांस्टेबलों को पदोन्नति प्रदान की गई है। इन सभी को एक जनवरी 2016 से यह लाभ प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

एडीजीपी संजय कुंडू रिलीव

एडीजीपी संजय कुंडू - फोटो : फाइल फोटो
हिमाचल पुलिस के एडीजीपी कानून व्यवस्था संजय कुंडू को सरकार ने रिलीव कर दिया है। अब वह केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय में संयुक्त सचिव पद पर अपनी सेवाएं देंगे। कुंडू लंबे समय से प्रदेश में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

इससे पहले वह बीएसएफ और यूएन मिशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कुंडू के रिलीव होने के साथ ही नए एडीजीपी कानून व्यवस्था की तलाश शुरू हो गई है। वर्तमान में एडीजीपी पृथ्वी राज टीटीआर, एसबी नेगी विजिलेंस, बीएनएस नेगी सीआईडी,

आरएस ओझा ट्रेनिंग और एपी सिद्दीकी पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि नए एडीजीपी कानून व्यवस्था को लेकर एक दो दिन में घोषणा हो सकती है।

अरजीत ठाकुर बने एएसपी शिमला
एएसपी मंडी रहे अरजीत ठाकुर को हिमाचल सरकार ने एएसपी शिमला तैनात किया है। इससे पहले सरकार ने शिमला के एएसपी रोहित मालपानी को एसपी हमीरपुर की जिम्मेदारी दी थी।
विज्ञापन

एचपीयू के 21 अफसरों, कर्मियों को प्रमोशन का तोहफा

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह से पहले 21 अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। बुधवार को भर्ती एवं पदोन्नति कमेटी की वित्त कमेटी से मंजूर सिफारिशों को विवि कार्यकारी परिषद की विशेष बैठक में अनुमोदित किया गया था। इस अनुमोदन के तुरंत बाद विवि के कार्यवाहक कुलसचिव डॉ. जेएस नेगी ने पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए।

आदेशों में अनुभाग अधिकारी बने कर्मियों में बलदेव सिंह (परीक्षा शाखा बीए तृतीय), मंजू अरोड़ा (लेखा दो), आशा (कंपाइलेशन शाखा), नारायण दास (इंटरनल ऑडिट), तेज राम (पीएफ सेक्शन), देवी राम (स्थापना शाखा), नरोतम सिंह (इक्डोल), पूर्ण दत्त (कंपाइलेशन शाखा) शामिल है।

सहायक कुलसचिव बने अधिकारियों में प्रदीप कुमार (आरएंडएमई सेक्शन), रवि कुमार पटियाल (अकादमिक शाखा), देवी राम ठाकुर (सीक्रेसी ब्रांच), विजय कुमार (इक्डोल), बृज लाल (स्थापना शाखा), हुक्म राज (इवेल्यूएशन शाखा) और हेम राज शर्मा (परीक्षा टू) शामिल है।

ये बने उप कुलसचिव
पदोन्नत होकर उप कुलसचिव बने अधिकारियों में मनोहर लाल ठाकुर (स्थापना शाखा), देव दत्त शर्मा (वीसी कार्यालय/भर्ती शाखा), पुष्पा देवी (लेखा ), दीप कुमार दत्ता (प्रवेश परीक्षा शाखा), राज कुमार (डीएस ऑफिस) और दिनेश चंद (इक्डोल) शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें