फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के लिए अच्छी खबर, अब मोबाइल पर मिलेगा हर जॉब अलर्ट

Fri, 22 Jul 2016 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग हाईटेक हो गया है। आयोग अब भर्तियों, परीक्षाओं से संबंधित हर सूचना उम्मीदवारों को उनके मोबाइल पर देगा। दूरदराज एवं अन्य क्षेत्र के उम्मीदवारों को इससे काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


आयोग के अध्यक्ष केएस तोमर ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) की राज्य स्थित इकाई को इच्छुक उम्मीदवारों की उपयोगिता के लिए ‘मोबाइल एप’ एक महीने में तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

तोमर ने कहा कि उन्होंने राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी अजय सिंह चाहल और अन्य अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे इस कार्य को एक महीने में पूरा कर लेंगे।
विज्ञापन


नए ‘मोबाइल एप’ को लागू करने से पहले उस पर चर्चा होगी और उसके बाद उसे आयोग की सहमति से अनुमोदित किया जाएगा। एप में जो भी सूचना आयोग की वेबसाइट पर डाली जाएगी, उसकी जानकारी इच्छुक उम्मीदवारों को तुरंत उपलब्ध होगी।
Trending Videos

अब मोबाइल पर मिलेंगे जॉब्स अलर्ट

शुरू में ‘मोबाइल एप’ एंड्रायड प्लेटफार्म पर कार्य करेगा। उम्मीदवार अपने आवेदनों को ऑनलाइन जमा करना और आवेदनों पर आयोग की ओर क्या कार्यवाही की जा रही है, समय पर उसकी जानकारी उपलब्ध होती रहेगी।

इसके अतिरिक्त आयोग की ओर से नई सूचनाओं के अलर्ट उपलब्ध होते रहेंगे। उदाहरण के लिए परीक्षा कि तिथि, समय, स्थान, साक्षात्कार की तिथि इत्यादिै। साथ में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की ओर से जो मांग पत्र आयोग को विभिन्न पदों के भरने के लिए भेजे होंगे। वे भी इस सेवा से पदों पर की जा रही कार्यवाही से अवगत होते रहेंगे।

मोबाइल एप पर ये सब होगा उपलब्ध

- रिक्तियों की अधिसूचनाएं। उनकी खोज और ऑनलाइन आवेदन करना।
- अधिसूचना अलर्ट जैसे कि विज्ञापन, प्रेस नोट, परिशिष्ट, शुद्धिपत्र, परिणाम, आवेदनों की स्वीकृति, अस्वीकृति इत्यादि।
- एक टच से आयोग की वेबसाइट से वांछित सूचना तक पहुंचना।
- विशेषज्ञों के साथ समय निधारण।
- सूचना तक पहुंच को बढ़ाना।
- मोबाइल उपकरणों द्वारा अधिक से अधिक सूचनाओं के प्रदान की व्यवस्था।
विज्ञापन

ये होंगी विशेषताएं

- मोबाइल एप्लीकेशन एंड्रायड प्लेटफार्म और उपकरणों के संगत एवं प्राप्त करने योग्य होनी चाहिए।
- उपभोक्ता इंटरफेस और उपभोक्ता अनुभव की संरचना इस प्रकार से की जाएगी, जिससे ‘मोबाइल एप’ की सेवा उपभोक्ता के अनुकूल रहे।
- समग्र सामग्री की संरचना इस प्रकार से होनी चाहिए, जिससेवह स्क्रीन रीडर के अनुकूल हो।
- लगातार दृश्य तत्व एवं मोबाइल एप वास्तुकला की रचना इस प्रकार से होगी, जिससे उसे मापा जा सके और जरूरत के मुताबिक उसका विस्तार किया जा सके।
- मोबाइल एप स्थिरता से स्वतंत्र होगी, जिससे यह स्क्रीन स्थिरता के अनुसार बढ़ या घट सके।
- एक बार डाउनलोड करना होगा और उपयोगकर्ता को उसे आगे चलाने के लिए कोई भी लागत नहीं उठानी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें