प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने सूबे के 140 पुलिस कर्मियों को दिवाली से पहले प्रमोशन का तोहफा दिया है। 140 हेड कांस्टेबल को पदोन्नति देकर सहायक उप निरीक्षक बना दिया गया है। रेंज के आईजी/डीआईजी की सिफारिशों के बाद विभागीय पदोन्नति कमेटी ने इनकी प्रमोशन को मंजूरी दी। चुनावों के चलते प्रमोशन की सूची जारी नहीं की जा सकी थी।
अब प्रमोशन के बाद सभी को नए स्थानों पर नियुक्ति भी दे दी गई है। डीजीपी सीताराम मरडी ने बताया कि प्रमोशन पाने वाले सभी हेड कांस्टेबलों की कार्यकुशलता की दो साल तक अर्ध वार्षिक रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी। साथ ही सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अगर कोई पुलिस कर्मी ज्वाइनिंग नहीं देता है तो नियमों के अनुसार उसकी अनुपस्थिति दर्ज की जाए।
52 सिपाहियों का तबादला
पीएचक्यू ने 52 कांस्टेबलों और हेड कांस्टेबलों के स्थानांतरण के आदेश भी जारी कर दिए हैं। स्थानांतरण को लेकर बैठक के बावजूद सिरमौर और कांगड़ा में उप चुनाव के चलते इनका तबादला आदेश जारी नहीं हो सका था।