फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोडिंग कम करने के लिए 126 अतिरिक्त बसें दौड़ेंगी

Fri, 25 Oct 2019 05:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

शनिवार को प्रदेश और बाहरी राज्यों के लिए 126 अतिरिक्त बसें चलेंगी। यह बसें 17 डिपो से सुबह 8 बजे से चलेंगी। हिमाचल में जहां भी 40 और इससे अधिक सवारियां होंगी। वहां के लिए भी परिवहन निगम अतिरिक्त बसें भेजेगा। दिवाली पर परिवहन निगम की बसों में ओवरलोडिंग नहीं होने दी जाएगी। ज्यादा भीड़ होने पर भी सवारियां दूसरी बसों में शिफ्ट की जाएंगी। 

विज्ञापन


इसके अलावा धर्मशाला और देहरा के लिए स्पेशल वोल्वो बसें भी चलाई जाएंगी। निगम प्रबंधन ने प्रदेश के सभी आरएम को निर्देश दिए हैं कि दिवाली पर चलाई जा रहीं स्पेशल बसों की समयसारिणी चरणबद्ध तरीके से तैयार करें। ताकि दिल्ली, चंडीगढ़, बद्दी जैसे शहरों से समय - समय पर यात्रियों को बस सेवा मिल सके।

दिवाली के दिन हिमाचल के लोकल रूटों पर शाम 4 बजे के  बाद एचआरटीसी बसें नहीं चलेंगी। चालक- परिचालक निर्धारित समय में बसें अड्डों को खड़ी कर दिवाली मना सकेंगे। लांग रूटों सहित बाहरी राज्य के लिए चलाई जाने वाली स्पेशल बसों के चालक - परिचालक यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा कर दिवाली मनाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें