ऐसे बनेगा अस्पताल, एक साथ 200 लोगों को इलाज
प्रोजेक्ट भीष्म के तहत एम्स बिलासपुर को 720 किलो के 36 बॉक्स मिलेंगे। इसमें अस्पताल का सारा सामान मौजूद रहेगा। हेलिकाप्टर की मदद से ये बॉक्स आपदा स्थल पर पहुंचाएं जाएंगे। इन बॉक्स की खासियत यह है कि न तो ये अधिक ऊंचाई से गिराने पर टूटते हैं और न ही पानी का असर होता है। 36 बॉक्स मौके पर पहुंचने के बाद 8 मिनट में अस्पताल तैयार कर मरीजों का इलाज शुरू किया जा सकेगा। इसमें 200 लोगों के इलाज की सुविधा रहेगी। वहीं, इसमें ऑपरेशन थियेटर से लेकर एक्सरे, वेंटिलेटर की सुविधा भी रहेगी। साथ ही ब्लड सैंपल भी लिए जा सकेंगे।
प्रोजेक्ट मिलने से बिलासपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों को भी सीधा फायदा होगा। एम्स ने आपदा से निपटने को अलग से एसओपी तैयार किया है, यह सराहनीय कदम है। एम्स का कंट्रोल रूम जिला आपदा प्रबंधन के कंट्रोल रूम से सीधे जुड़ेगा ताकि किसी भी प्रकार की आपदा के समय जानकारी साझा की जा सके। -आबिद हुसैन सादिक उपायुक्त, बिलासपुर