फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की सराहन पंचायत ने शराबबंदी को लेकर लिया बड़ा

Wed, 17 Mar 2021 09:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

  • चंबा की ग्राम पंचायत सराहन में शराबबंदी
  • ग्राम सभा की पहली बैठक में लिया फैसला
  • शराबबंदी करने वाली एकमात्र पंचायत
विज्ञापन
शराब सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की ग्राम पंचायत सराहन में आयोजित पहली ग्राम सभा में शराब बंदी को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मिलकर यह फैसला लिया। इस फैसले का युवाओं और महिलाओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। सराहन पंचायत शराब बंदी करने वाली इकलौती पंचायत बनी है। इस पंचायत के अलावा जिले की अन्य किसी भी पंचायत में शराब बंदी की व्यवस्था नहीं है। बैठक में बीपीएल में चयन सहित, मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री आवास योजना, चलो चंबा अभियान आदि विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई । 

विज्ञापन


 इस अवसर पर करियां वार्ड के जिला परिषद मनोज कुमार ने बताया कि ग्राम सभा में लिए गए इस निर्णय की हम सराहना करते हैं। पंचायत प्रधान पवन कुमार ने बताया कि पंचायत में अब कोई भी शराब का ठेका नहीं खुल पाएगा। अगर पंचायत में कोई अवैध रूप से शराब का कारोबार करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी के घर में शराब पीकर कोई लड़ाई झगड़ा करता पाया जाता है तो उसे पंचायत से मिलने वाले किसी भी सरकारी स्कीमों से मुक्त कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें