फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गुरु नानकदेव के प्रकाशोत्सव पर कार्यक्रम 27 को

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। गुरद्वारा साहिब श्री गुरु सिंघ सभा शिमला में 27 नवंबर को गुरुनानक देव महाराज का प्रकाश उत्सव मनाया जाएगा। सोमवार सुबह 5:00 बजे गुरुदेव का प्रकाश होगा। सुबह 6:30 बजे नित नेम और सुखमनी साहिब पाठ होगा। आनंदपुर साहिब से आए रागी जत्थे जगतार सिंह की अगुवाई में कीर्तन करेंगे। लुधियाना से प्रचारक हरजीत सिंह संगत को दुख निवारण साहिब पाठ से निहाल करेंगे। इसके अलावा श्री गुरु सिंघ सभा शिमला से हजूरी रागी जत्था सुखजिंदर सिंह, मुख्य ग्रंथी हरजीत सिंह, ग्रंथी जसविंदर सिंह, स्थानीय कीर्तनी जत्थे, धर्म प्रचार कमेटी और बच्चों का विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दोपहर 12:00 बजे लंगर लगाया जाएगा। इससे पहले 26 नवंबर रविवार सुबह 6:00 बजे पांच प्यारों की अगुवाई में विशेष प्रभात फेरी निकाली जाएगी। गुरुद्वारे से रामबाजार से लोअर बाजार होते हुए कॉर्टन
विज्ञापन

मोरिस
पहुंचेगी। यहां 9:30 बजे तक दीवान सजाए जाएंगे।
वहीं गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा छोटा शिमला में सोमवार सुबह 10:00 बजे गुरुग्रंथ साहिब का भोग श्री अखंड पाठ होगा। इसके बाद स्त्री सत्संग सभा कीर्तन करेगी। गुरु पर्व पर सुबह 11:15 बजे हजूरी रागी भगवान सिंह कीर्तन करेंगे। संदीप सिंह जीरे वाले और राहुल गुरुवाणी कीर्तन और गुरमति प्रवचनों से संगत को निहाल करेंगे। इसके बाद आनंद साहिब अरदास होगी। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब संजौली में भी कीर्तन और लंगर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें