फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नशा मुक्ति केंद्र झीड़ी में उपचाराधीन युवक की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज

Thu, 23 Nov 2023 09:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

पुलिस ने गुरुवार को नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारियों के अलावा यहां उपचाराधीन मरीजों से भी बातचीत करते हुए बयान कलमबद्ध किए हैं। परिजनों ने भी शिकायत में यही आरोप लगाया है कि नशा मुक्ति केंद्र के कुछ लोगों ने मारपीट की है।
विज्ञापन
युवक की मौत मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 नशा मुक्ति केंद्र झीड़ी में उपचाराधीन युवक की मौत मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए अब आरोपियों की पहचान के लिए जांच तेज कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुवार को फॉरेंसिक टीम के अलावा पुलिस अधीक्षक सौम्या सांबशिवन व डीएसपी सूद ने भी मौके का दौरा किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से कई साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने गुरुवार को नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारियों के अलावा यहां उपचाराधीन मरीजों से भी बातचीत करते हुए बयान कलमबद्ध किए हैं। परिजनों ने भी शिकायत में यही आरोप लगाया है कि नशा मुक्ति केंद्र के कुछ लोगों ने मारपीट की है। इसके चलते ही बेटे की मौत हुई है। परिजनों ने सवाल उठाए हैं कि आखिर दस दिनों में चोटों के इतने निशान कहां से आए हैं। जबकि यहां दाखिल करवाने से पहले उनके बेटे के बदन पर कोई निशान नहीं थे।

विज्ञापन


हालांकि पुलिस इस मामले में लिखित पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इस मामले में पुलिस ने अंदर की सीसीटीवी फुटेज भी जांची है। अब तक की जांच सामने आया है कि पूर्व में निरीक्षण के दौरान भी इस केंद्र में कई कमियां पाई गई थी। कमेटी ने इस केंद्र को रिन्यूल न देते हुए बंद करने की सिफारिश की थी। वहीं, केंद्र संचालक इसे संचालित करते हुए यहां मरीज दाखिल करते रहे। अब हत्या का मामला दर्ज होने के बाद यहां केंद्र की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।उधर, डीएसपी संजीव सूद ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र झीड़ी में कमियों को लेकर भी दस्तावेज लिए जाएंगे। मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। वहीं, पुलिस अधीक्षक सौम्या सांबशिवन ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए खुद भी दौरा किया है। मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें