फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रोहड़ू में शिकड़ू देवता की निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
संख्या में स्थानीय लोग शामिल, आज करेंगे नगर का दौरा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


रोहड़ू। स्थानीय बाजार में बुधवार को शिकड़ू देवता की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इससे क्षेत्र में भक्ति का माहौल देखने को मिला।
इस दौरान होम गार्ड बैंड और विभिन्न महिला मंडलों की टीमों ने पारंपरिक वेशभूषा में वाद्य यंत्रों की धुनों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया, जिससे माहौल और भी भक्तिमय हो गया। मेले के अंतिम दिन देवता शिकड़ू महाराज नगर का अंतिम दौरा करेंगे। इसके बाद वे अपने मंदिर में पुनः विराजमान होंगे।
विज्ञापन

देवता का परंपरागत दौरा मेले से दो दिन पूर्व ही शुरू हो गया था। 18 अप्रैल को देवता मंदिर से यात्रा पर निकले थे। सबसे पहले थमटाड़ी मेले में पहुंचे। यहां से 19 अप्रैल को उनकी यात्रा दशालनी के लिए निकाली गई। दशालनी में दो दिन रात्रि विश्राम के बाद 21 अप्रैल को गंगटोली के लिए शोभा यात्रा निकली।
विज्ञापन

इसके बाद बुधवार 22 अप्रैल को गंगटोली से रोहड़ू बाजार होते हुए देवता की शोभा यात्रा मंदिर प्रांगण तक पहुंची। अब 23 अप्रैल को अंतिम दिन नगर भ्रमण के बाद देवता शिकड़ू महाराज विधिवत रूप से मंदिर में प्रवेश करेंगे। इस अवसर पर एसडीएम रोहड़ू धर्मेश रामोत्रा सहित देवता कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें