दिसंबर में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार ने शिक्षकों की विभिन्न श्रेणियों के 3636 पद भरने का फैसला लिया है। इसमें 1304 पद टीजीटी के लिए हैं। रूसा के सब्जेक्ट कांबिनेशन के विवाद के चलते फिलहाल इस भर्ती को अभी रोक दिया है। इससे पहले सरकार ने एसएमसी शिक्षकों को बाहर करने की तैयारी की थी लेकिन, मामला फंसने से अब प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने बीच का रास्ता निकालते हुए सेवा विस्तार का प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा है।
शीतकालीन स्कूलों के 1800 शिक्षकों का 31 दिसंबर को सेवाविस्तार समाप्त हो चुका है जबकि, 600 शिक्षकों का करार 31 मार्च को समाप्त होगा। बताया जा रहा है सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन अस्थायी शिक्षकों के मामले के चलते भी एसएमसी शिक्षकों को लेकर सरकार अभी कोई फैसला नहीं ले रही है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद इनके भविष्य को लेकर निर्णय होगा।