फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मासिस्टों के190 पदों की बैच आधार पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू

Sun, 26 Aug 2018 06:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के सरकारी अस्पतालों को जल्द फार्मासिस्ट मिलेंगे। अस्पतालों में फार्मासिस्टों के 190 रिक्त पदों को भरने के लिए सरकार के स्वास्थ्य महकमे ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवारों की भर्ती साक्षात्कार की तिथि से उनके घर भेजे जा रहे कॉल लेटर से अवगत करवा दी जाएगी।

विज्ञापन


यह जानकारी निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डा. बलदेव ठाकुर की ओर से जारी की गई है। फार्मासिस्ट एलोपैथी के पदों पर यह नियुक्ति पूरी तरह से अनुबंध के आधार पर ही होगी।

इन्हें 11160 रुपये का इकट्ठा मानदेय दिया जाएगा। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता जमा दो साइंस और फार्मेेसी में डिग्री या डिप्लोमा जरूरी होगा। राज्य और केंद्र सरकार के कार्यालयों की संबंधित फार्मेसी काउंसिल में भी नाम पंजीकृत किया जाएगा। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पदों के लिए ये रहेगी आयु सीमा

इसके लिए आयु सीमा 18 से 45 साल रखी गई है। सामान्य श्रेणी के 78 पदों के लिए दिसंबर 1999, अनुसूचित जाति के 33 पदों के लिए दिसंबर 2005, अनुसूचित जनजाति के 8 पदों के लिए अब तक, ओबीसी के 30 पदों के लिए

दिसंबर 2007 और सामान्य आईआरडीपी के 19 पदों के लिए दिसंबर 2009 की तिथि तय की गई है। अनुसूचित जाति आईआरडीपी के सात पदों के लिए दिसंबर 2011, अनुसूचित जनजाति

आईआरडीपी के तीन पदों के लिए अब तक, ओबीसी आईआरडीपी के सात पदों के लिए दिसंबर 2015 और सामान्य स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के दो पदों के लिए भी अब तक की तिथि निश्चित की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें